all guidesPDF Compress

Mobile se PDF compress kaise kare

Form भरने के लिए computer की जरूरत नहीं है। PDF Compress tool आपके phone के browser में ही चलता है और file आपके phone से कहीं upload नहीं होती। इस guide में phone पर compress करने के steps, downloaded file कहां मिलेगी, और exact KB कैसे check करें - सब कुछ।

कोई app install करने की जरूरत नहीं। Chrome या Safari में tool खोलें, काम होता है, file phone में ही रहती है। बस page load होने तक internet चाहिए।

Phone पर step by step

  1. Phone के browser (Chrome/Safari) में PDF Compress खोलें।
  2. File picker से अपनी PDF चुनें - WhatsApp से आई file पहले Files/Downloads में save कर लें ताकि आसानी से मिले।
  3. "Form maximum (KB, optional)" में अपने form की limit लिखें, जैसे 100 या 200।
  4. Light preset से शुरू करें और download करें। Processing phone पर ही होती है; बड़ी files में कुछ seconds लग सकते हैं - tab खुला रखें।
  5. Download हुई -compressed.pdf आपके Downloads folder में मिलेगी।

Phone पर file कहां मिलेगी और KB कैसे check करें

Android पर Downloads folder या Files app खोलें, file को देर तक दबाकर (या ⋮ menu से) Details/Info देखें - वहां exact size KB या MB में दिखेगा। iPhone पर Files app में file दबाकर "Get Info" चुनें। Portal की limit से compare करते समय ध्यान रखें: कुछ portals 1 KB = 1000 bytes और कुछ 1024 bytes गिनते हैं, इसलिए limit से थोड़ा नीचे रहना safe है।

Mobile पर common problems

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या app install करना पड़ेगा?

नहीं। Tool पूरी तरह browser में चलता है - Chrome, Safari या कोई भी modern browser।

क्या internet चाहिए?

Page और PDF library load करने के लिए एक बार internet चाहिए। उसके बाद compression आपके device पर locally होता है; file कहीं नहीं भेजी जाती।

iPhone पर चलेगा?

हाँ, Safari या Chrome में। Downloaded file Files app के Downloads में मिलेगी।

Compress के बाद text select क्यों नहीं होता?

हर page photo बन जाता है, इसीलिए file छोटी होती है। Original PDF अलग रखें अगर बाद में text copy करना हो।